मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा, 'वे पीते हैं, इसलिए उन्हें ऐसा लगता है। यहां शराबबंदी है और लोग चोरी छिपे शराब पीते हैं, तो उसका क्या हिसाब है? उनको ज्यादा जानकारी है, वे तस्करी में लीन रहते हैं या कराते होंगे, इस कारण उन्हें ज्यादा जानकारी है।' झारखंड चुनाव और बिहार में हो रहे उप चुनावों (By-Polls) को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र या झारखंड में NDA की सरकार बन रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी न केवल जीत रहे हैं, बल्कि बड़े अंतर से जीत रहे हैं।