Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य की सरायकेला विधानसभा सीट पर गणेश महली (Ganesh Mahali) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि खूंटी सीट पर पूर्व घोषित उम्मीदवार स्नेहलता कंडुलना की जगह अब रामसूर्य मुंडा को टिकट दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से गुरुवार देर रात जारी चौथी सूची (JMM Candidate Fourth list) में इनकी उम्मीदवारी घोषित की गई है।