27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPA सरकार के दौरान कुछ लोगों ने BSNL को ‘नकद गाय’ के रूप में किया यूज: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में BSNL की बुरी स्थिति के लिए UPA सरकार को दोषी ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने BSNL के रिवाइवल के लिए सरकार की ओर से मंजूर की गई परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
certain-people-used-bsnl-as-cash-cow-during-upa-rule-ashwini-vaishnaw.jpg

Certain people used BSNL as ‘cash cow’ during UPA rule: Ashwini Vaishnaw

रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में BSNL के रिवाइवल के बारे में जानकारी देते हुए उसकी इस स्थिति के लिए कांग्रेस की UPA सरकार को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों के कारण BSNL का बुरी तरह नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने इसे 'नकद गाय' के रूप में यूज किया है, जो अभी संसद के सदस्य भी हैं। इसके बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपए की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है, जो सरकारी दूरसंचार कंपनी को पूरी तरह से बदल देगी।

इसके साथ ही कुछ विपक्षी संसद सदस्यों के विरोध के बीच अश्विनी वैष्णव ने कहा कि BSNL बहुत बुरे दौर से गुजरी है। मुख्य रूप से UPA सरकार के समय कुछ राजनीतिक पार्टियों के कारण, जिन्होंने BSNL के बहुत सारे फंड को डायवर्ट कर दिया।

BSNL जल्द लांच करेगी 4G और 5G
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब समय बदल गया है। BSNL जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी की 'मेक इन इंडिया' योजना के तहत देश में डिजाइन, विकसित और निर्मित 4G और 5G नेटवर्क लांच करेगी। इसके साथ ही उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि वह समय चला गया है जब कुछ मंत्री, जो दूसरी तरफ बैठे हैं वो BSNL को नगदी गाय की तरह इस्तेमाल करते थे।

BSNL के रिवाइवल की ओर सरकार का पूरा ध्यान
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में मोबाइल डेटा दुनिया में सबसे सस्ता है। यहां एक गीगाबाइट (GB) डेटा 20 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध है, जो UP सरकार के दौरान लगभग 200 रुपए था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार का पूरा ध्यान BSNL के रिवाइवल की ओर है, जिसमें BSNL की सर्विस को सुधारना, स्पेक्ट्रम आवंटन सहित कई अन्य चीजें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बीएसएनएल के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपए की मंजूरी, BSNL और BBNL के मर्जर को भी मिली हरी झंडी