
Chakrapani Maharaj Said If Delhi Is Renamed Indraprastha Weather Will Change
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आईएमडी ने लू को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के नाम बदलने जाने की बात सामने आई है। दरअसल हिंदू महासभा की ओर से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखे जाने की बात कही गई है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा है कि दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रख दिया जाएगा तो यहां के मौसम का मिजाज बदल जाएगा। लोगों को ना सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि बारिश भी अच्छी होगी।
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा दिल्ली का नाम बदल देने से यहां के मौसम का मिजाज भी बदल जाएगा। उनकी इस सलाह ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में मची सस्ती शराब बेचने की होड़, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
नाम का बहुत महत्व
हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज की मानें तो दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाना चाहिए, क्योंकि नाम का बहुत महत्व होता है। दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया कर दिया जाए तो यहां ना सिर्फ बारिश अच्छी होगी बल्कि खुशहाली भी आएगी।
दिल्ली देश का दिल, इसलिए खुशहाली जरूरी
यही नहीं चक्रपाणि महाराज ने कहा कि, दिल्ली पूरे देश का दिल है और अगर दिल खुश होगा तो पूरा देश खुशहाल होगा। इसलिए जरूरी है कि दिल्ली का नाम बदलकर अब इंद्रप्रस्थ रख देना चाहिए।
इस वजह से दिल्ली पढ़ा था नाम
महाराज के मुताबिक, तोमर वंश के राजा थे जिनके महल का पाइप ढीला था, जिससे उन्होंने इसका नाम ढीली रख दिया था, जो बाद में दिल्ली हो गया।
महाराज ने कहा कि, हमारे घर में जब एक बच्चा होता है तो उसका नाम भी हम संस्कारों के हिसाब से रखते हैं और यहां तो राजा का पाइप ढीला हो गया तो ढीला से ढीली हो गया और ढीली से दिल्ली हो गया।
चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
ऐसे में जरूरी है कि हम देश की राजधानी का नाम बदलना चाहिए। चक्रपाणि महाराज ने कहा है कि, दिल्ली का नाम बदले जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और मामले को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में सूरज का सितम जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम ता पमान 29 रह सकता है।
इससे पहले गुरुवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तामपान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा है। आईएमडी के मुताबिक 3 मई तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में डरा रही कोरोना की रफ्तार, ढाई हफ्ते में 9 गुना बढ़े मामले, फिर लगेगा लॉकडाउन!
Published on:
29 Apr 2022 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
