30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब राज्य महिला आयोग का डीजीपी को पत्र, की ये मांग

Chandigarh MMS Case: पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और डीजपी को एक पत्र लिखा है। वहीं, पुलिस ने सख्त जांच और आरोपियों को सजा देने का आश्वासन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 19 Sep 2022, 6:59 PM IST

Chandigarh University MMS Scandal

Chandigarh University MMS Scandal

Punjab MMS Leak Case: पंजाब राज्य महिला आयोग ने मोहाली के निजी यूनिवर्सिटी की छात्रों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले पर संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने इस मामले पर राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है और किसी वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वो इस मामले में दोषियों को नहीं बख्शेगी।


राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीडियो लीक मामले में जांच की मांग की है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने के लिए कहा है और उसकी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।


वहीं, पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए दुर्भागपूर्ण घटना की जांच तेजी से की जा रही है। इस मामले में कई मोबाइल और वीडियो बरामद किये गए हैं। इस मामले में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं जिनमें से दो हिमाचल से गिरफ्तार किये गए हैं। मैं हिमाचल की बीजेपी सरकार और पुलिस का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने आरोपियों की गिरफ़्तारी में पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया।"

यह भी पढ़े- अब छात्राओं को विदेशी नंबरों के जरिए मिल रही धमकी- मुंह खोला तो वीडियो कर दूंगा वायरल


इसके अलावा पंजाब पुलिस ने कहा कि, मैं सभी छात्रों, उनके परिजनों और इससे जुड़े लोगों को आश्वस्त करता हूँ कि हम इसकी गहराई से जांच करेंगे। इसके लिए स्पेशल कमेटी का गठन किया गया है जिसके लिए वरिष्ठ महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी की प्राइवसी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। एक अपील है कि आप सभी लोग अफवाहों से दूर रहें।"


बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने कथित तौर पर 60 से अधिक छात्रों का आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे किसी अन्य को शेयर किया था। छात्रों का आरोप है कि ये वीडियो पॉर्न साइट पर शेयर किये गए हैं। आरोपी छात्रा समेत अन्य 2 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रबंधक ने कहा है कि केवल आरोपी छात्रा ने अपना ही वीडियो बनाया था और किसी छात्रा का नहीं। इस मामले में छात्राओं से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो प्रशासन का भारी विरोध कर रही हैं और मामले को दबाने के आरोप लगा रही हैं। इस मामले पर लगातार पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों को सख्त सजा देने की भी बात कही है।