
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिग के लिए तैयार, दूसरी जगह भी उतर सकता है, हर एक्टिविटी पर ISRO की नजर,
Chandrayaan-3 Landing ISRO india Mission: आज हर देश का ध्यान चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर टिका है । आज शाम 6:04 मिनट पर चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है। इसे लेकर हर तैयारी कर ली गई है। हर धर्म, हर मजहब के लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-पाठ और दुआ कर रहे हैं। वहीं ब्रिक्स सम्मलेन में भाग लेने अफ्रीका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। बता दें कि लैंडिंग से कुछ घंटे पहले चंद्रयान की लैंडिंग एल्गोरिदम में बदलाव किया गया है। जिस वजह से चांद के करीब 10 मीटर नजदीक पहुंचते ही चंद्रयान की गति 1.68 मीटर प्रति सेकंड कर दी जाएगी।ISRO द्वरा इसकी हर एक्टिविटी पर नजर रखा जा रहा है। लैंडिंग के दौरान गति को मापने के लिए चंद्रयान में लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर लगाया गया है। लैंडिंग के एल्गोरिदम में हुए बदलाव से काफी मदद मिलेगा। अगर किसी कारण वश चंद्रयान की लैंडिंग ISRO द्वारा तय जगह पर नहीं हो पाई, तो चंद्रयान-3 को किसी दूसरी जगह भी आसानी से उतारा जा सकेगा।
Published on:
23 Aug 2023 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
