2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan-3 : चंद्रमा की सतह पर भूकंप! पेलोड ILSA ने दर्ज किया कंपन, जानिए नए अपडेट

Moonquake : चंद्रमा की सतह पर भूकंप आते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 के साथ भेजे चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड ने कंपन महसूस किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Moonquake

Moonquake

Moonquake : चंद्रमा की सतह पर भूकंप आते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 के साथ भेजे चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड ने कंपन महसूस किया है। इसरो ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए जांच शुरू कर दी है। इसरो ने गुरुवार को बताया कि चंद्रमा पर आई प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया गया है। लैंडर विक्रम की ओर से भेजी गई जानकारी चंद्रमा पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है, इसकी सटीक प्रकृति की अभी जांच चल रही है।


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की पुष्टि

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के चंद्रमा की सतह पर किए इन-सीटू प्रयोगों से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर की मौजूदगी की एक बार फिर पुष्टि की है। इस क्षेत्र में सल्फर की मौजूदगी की दो दिनों में यह दूसरी पुष्टि है। इसरो ने कहा कि सल्फर की मौजूदगी से चंद्रमा की सतह की आंतरिक संरचना, ज्वालामुखीय या उल्कापिंड से उत्पत्ति की संभावनाओं का पता लगा सकते हैं।

चंद्र सतह पर प्लाज्मा विरल

चंद्रमा की सतह पर भेजे पेलोड रंभा ने चंद्र प्लाज्मा वातावरण का पहला इन-सीटू माप पूरा कर लिया। इसरो ने कहा कि यह माप संभावित रूप से उस शोर को कम करने में सहायता करता हैं जो चंद्र प्लाज्मा रेडियो तरंग संचार से होता है। चंद्र सतह को घेरने वाला प्लाज्मा विरल होता है। इसका संख्या घनत्व 5-30 मिलियन इलेक्ट्रॉन प्रति घन मीटर है।

यह भी पढ़ें- Aditya L-1 Mission: चांद के बाद अब सूरज पर फतह की बारी, ISRO चीफ ने बताया इस दिन लॉन्च होगा आदित्य-एल1 मिशन