
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
चुनाव आयोग ने बुधवार को नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि, तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर जुड़े हैं। पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में महिला वोटरों का शेयर भी बढ़ा है। तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे। नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता हैं। तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी। इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी। यह जानकर आश्चर्य होगा कि, तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। मेघालय में 18-19 साल के सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता है जो पहली बार मतदान करेंगे।
पिछले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की महिलाओं ने डाला सबसे अधिक वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या नगालैंड में 86 प्रतिशत, मेघालय में 87 प्रतिशत और त्रिपुरा में 91 प्रतिशत रही थी।
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, पिछले चुनावों में हिंसा नहीं हुई थी। अब महज दो-तीन राज्य ही ऐसे हैं जहां चुनावों में हिंसा होती है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम इन तीनों राज्यों में भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा का कार्यकाल हो रहा खत्म
नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।
Updated on:
18 Jan 2023 03:27 pm
Published on:
18 Jan 2023 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
