
Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक में चीनी कंपनी के निवेश का खुलासा हुआ है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) में चीन के एंट ग्रुप (Ant Group) ने निवेश किया है। इस मामले को लेकर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। मोदी सरकार ने एक अंतर मंत्रालयी समिति (inter ministerial committee) को जांच सौंपी है।
इस जांच के बाद ही पेटीएम कंपनी में एफडीआई का फैसला लिया जाएगा। सरकार की जांच को लेकर फिलहाल वन 97 कम्युनिकेशंस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले दिनों फिनेटेक कंपनी पेटीएम पर कार्रवाई करते हुए 29 फरवरी के बाद भुगतान लेने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं सभी ग्राहकों को बताया है कि 29 फरवरी तक कोई भी ग्राहक पेटीएम से पैसा निकाल सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने आडिट रिपोर्ट में नजर आई गड़बड़ियों को देखते हुए पेटीएम पर किसी भी तक भुगतान और जमा लेने पर रोक लगा दी है। अब पेटीएम 29 फरवरी के बाद किसी ग्राहक का पैसा वॉलेट, फास्टटैग या फिर अकाउंट में नहीं ले पाएंगे। रिजर्व बैंक ने यह फैसला सिस्टम का काफी बड़ा ऑडिट करने के बाद लिया था। रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में पाया था कि बैंक कई नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इसके कारण 11 मार्च 2022 को नए ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगाई थी।
भारत सरकार ने विदेशी निवेश के लिए नियम बनाए हुए हैं। इसके अनुसार भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले किसी भी देश से अगर कोई निवेश भारत की कंपनी में किया जा रहा है तो पहले सरकार से उसकी मंजूरी लेनी होगी। इसका मकसद घरेलू कंपनियों को अधिग्रहण से बचाना था। इस सूची में चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान शामिल हैं।
Updated on:
12 Feb 2024 11:26 am
Published on:
12 Feb 2024 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
