आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चीन ने जिस क्षेत्र में अपना झंडा फहराया है, वह दोनों देशों के बीच डिमिलिट्राइज्ड जोन का उल्लंघन नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन का यह झंडा वहां के सैनिकों ने अपने क्षेत्र के गैर विवादित हिस्से में फहराया है। यह गलवान नदी के उस क्षेत्र में नहीं है, जहां जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। चीन की ओर से सोशल साइट ट्विटर के अकाउंट से बीते 1 जनवरी को वीडियो ट्वीट किया गया।