8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छात्रों के प्रदर्शन में गुंडे घुस आए, पुलिस कर्मियों पर हमला किया’, CJP प्रोटेस्ट के बीच चिराग पासवान का बड़ा बयान

CJP Protest: चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- छात्रों की आड़ में असामाजिक तत्व घुस आए हैं। सरकार डायलॉग के लिए तैयार है, पर...पढ़ें पूरी खबर
2 min read
Google source verification
Chirag Paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। (फोटो- ANI)

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व (गुंडे) छात्रों के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं।

पासवान ने जोर देकर कहा कि छात्रों से सरकार लगातार संपर्क में है और मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एक मंच बनेगा जहां सबकी बात सुनी जाएगी और समाधान निकलेगा।

पुलिस कर्मियों पर हमले का दावा

इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर भी हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह देखा जा रहा है कि उन पर पथराव हो रहा है और अफरा-तफरी का माहौल है।

चिराग पासवान ने इन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ये देखकर दुख होता है। छात्रों के मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से बात हो सकती है, लेकिन कुछ लोग इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

'असामाजिक तत्व प्रदर्शन में घुसे'

चिराग ने आरोप लगाया कि राजनीतिक पार्टियां अगर बीच में न पड़ीं तो यह मुद्दा जल्द सुलझ सकता है। पासवान ने यह भी कहा कि असामाजिक तत्व छात्रों की आड़ में घुस आए हैं, जो पूरे आंदोलन की छवि खराब कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सरकार की तरफ से खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा- हम हमेशा डायलॉग के पक्ष में हैं। सबसे बड़ी समस्याएं भी स्वस्थ चर्चा से हल हो सकती हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और निरंतर बातचीत चल रही है।

इस वजह से नाराज हैं युवा

देशभर में छात्र पेपर लीक, नौकरियों और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर आक्रोशित हैं। कांग्रेस ने एक दिन पहले इसे मुद्दा बनाकर लोक कल्याण मार्ग पर पीएम आवास के पास प्रदर्शन भी किया, जहां राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया।

इस पर सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा की जाएगी। संसद में भी आज भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष छात्रों की मांग पर अड़ा रहा, भारी बवाल के बाद राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग