22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Protest: CJP का दावा- देश में लोग सवाल करना भूल गए थे, अब जनता सरकार से नहीं डरेगी

Student Protest: दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि, मंगलवार को संसद मार्च के दौरान छात्रों की उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया है कि अब देश के लोग सरकार से सवाल करेंगे।
2 min read
Google source verification
Jantar Mantar Protest

सीजेपी प्रवक्ता बोले— जनता जागी,अब सरकार से करेगी सवाल, photo- ANI

Student Protest: दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि, मंगलवार को संसद मार्च के दौरान छात्रों की उमड़ी भारी संख्या ने यह बता दिया है कि अब देश के लोग सरकार से सवाल करेंगे। अब देश की जनता डरने की बजाय आंख में आंख डालकर बात करेगी। रांका ने कहा कि देश में लोग सवाल करना भूल गए थे। जिस देश में सरकार की आलोचना करना देशद्रोह माना जाता था, उस देश के लोग अब जाग गए हैं।

अब नहीं देंगे मौका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारी छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से किसी तरह की हिंसा नहीं करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शन का विरोध करने वाले लोग इंतजार कर रहे हैं कि हमसे कब गलती हो और उन्हे नरेटिव बनाने का मौका मिल जाए। हमें उनको अब किसी तरह का कोई मौका नहीं देना है।

अब सिर्फ चार नारे लगेंगे

प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि, अब हमारे प्रदर्शन में सिर्फ चार नारों का ही इस्तेमाल करेंगे। इनमें 'भारत माता की जय','इंकलाब जिंदाबाद','जय भीम' और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' नारे शामिल होंगे। इसके अलावा कोई भी प्रदर्शनकारी यदि इससे अलग कोई नारा लगाता है हम सबकी यह जिम्मेदारी होगी कि हम उसे चुप कराएं।

प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कॉकरोच जनता पार्टी और युवा कांग्रेस के अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के बाद अब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल समेत आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी है। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रफी मार्ग, संसद मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास मल्टी लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चिन्हित स्थानों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम और रिजर्व बलों को तैयार रखा गया है।