1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhijeet Dipke Illness: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों को बुलाया गया

Abhijeet Dipke Vomits: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्थित आवास पर समर्थकों से मुलाकात के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराहट और उल्टी के बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। इससे पहले उन्होंने टाइफाइड से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।
2 min read
Google source verification
Abhijeet Dipke Health

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके। (Photo- ANI)

Abhijeet Dipke Health Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्थित अपने आवास की पार्किंग में अभितीज दीपके अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई और उन्हें उल्टी हो गई। इसके बाद वह मीडिया से बिना कोई बातचीत किए अपने घर की ऊपरी मंजिल पर चले गए।

अभिजीत दीपके के पिता ने बेटे के खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। आपको बता दें कि 25 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने बताया था कि उन्हें टाइफाइड हुआ है। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। वह फिलहाल इलाज करा रहे हैं।

अभिजीत दीपके से मिलने के लिए लगा लोगों का तांता

जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके से मिलने के लिए इन दिनों लोगों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों के अलावा मीडियाकर्मी और यूट्यूबर्स भी उनका इंटरव्यू लेने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू भी गुरुवार को उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान बच्चू कडू ने कहा था कि वे सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने आए हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी शुक्रवार को अभिजीत दीपके से बातचीत की। उन्होंने उन्हें विपक्ष के समर्थन का आश्वासन दिया। शिवसेना (यूबीटी) के नेता चंद्रकांत खैरे भी अभिजीत दीपके के घर पहुंचे थे। उन्होंने वहां उद्धव ठाकरे से अभिजीत दीपके की बातचीत कराई।

अभिजीत दीपके ने फिर दी सरकार को चेतावनी

अभिजीत दीपके ने हाल ही में कहा था कि यदि सरकार अपना वादा तोड़ती है, तो वे फिर से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है। यदि सरकार अपने वादे से मुकरती है, तो देशभर में फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं से चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकती। यदि किए गए वादों का सम्मान नहीं किया गया, तो भारत की सड़कें एक बार फिर युवाओं की आवाज़ बन जाएंगी।