1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन बोले- ‘नितिन गडकरी डरे हुए हैं’, भूख हड़ताल से पहले हुए नजरबंद

Shehzad Poonawalla Brothers Tehseen Poonawalla: शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला को E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ भूख हड़ताल से पहले दिल्ली पुलिस ने घर में नजरबंद किया। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Teheen Poonawalla house arrest E20 petrol

तहसीन पूनावाला को नजरबंद करने पहुंची दिल्ली पुलिस, फोटो सोर्स- एक्स ( @tehseenp )

Tehseen Poonawalla House Arrest: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे चुके शहजाद पूनावाला के भाई व पॉलिटिकल एनालिस्ट तहसीन पूनावाला ने दावा किया है, उन्हें E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च से पहले घर में नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने X पर कहा कि दोस्तों, दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बिना किसी कागजात के मुझे नजरबंद कर दिया है। नितिन गडकरी पूरी तरह से डरे हुए हैं।

तहसीन पूनावाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस की पूरी बटालियन, जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने मुझे नजरबंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी डरते हैं। X पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूनावाला दिल्ली पुलिस से सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी आधिकारिक कागजात के उन्हें कैसे हिरासत में लिया जा सकता है।

नजरबंद करने के आदेश ऊपर से मिले

पूनावाला ने अपने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि फोर्स को उन्हें नजरबंद करने के लिए ऊपर से आदेश मिले थे। वहीं, उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर ई-20 पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर तहसीन के साथ जुड़ते हैं तो शांति भंग होने की संभावना है।

बता दें कि शुक्रवार को पूनावाला ने घोषणा की थी कि वह दिल्ली के गांधी स्मृति तक पैदल जाएंगे, जहां वह इस पॉलिसी के खिलाफ चुपचाप विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए, जिनमें उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे थे।

ई-20 को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम

E-20 को लेकर सड़क से संसद तक हंगामा मचा हुआ है। तहसीन पूनावाला ने E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के गुस्से को एक नई दिशा देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि 100% पेट्रोल, E5 और E10 ईंधन उपलब्ध रहना चाहिए ताकि वाहन चालकों को चुनने की आजादी हो।

आम आदमी पार्टी ई-20 पेट्रोल को लेकर आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में टाउन हॉल का आयोजन करने जा रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम चर्चा करेंगे कि केंद्र सरकार पर E20 पेट्रोल को वापस लेने के लिए दबाव कैसे बनाया जाए। इसमें एक्सपर्ट्स और वे लोग भी आमंत्रित हैं जिन्हें अपनी गाड़ियों में समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

नितिन गडकरी ने किया E20 का बचाव

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद को बताया कि 20 प्रतिशत इथेनॉल (E20) मिला हुआ पेट्रोल, गाड़ी के प्रकार और उम्र के आधार पर, फ्यूल इकॉनमी को 2 से 6 प्रतिशत तक कम कर सकता है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में, गडकरी ने कहा कि E20 से बेहतर एक्सेलरेशन और राइड क्वालिटी मिलती है, और E10 फ्यूल की तुलना में कार्बन उत्सर्जन भी लगभग 30 प्रतिशत कम होता है।