
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 72 प्राथमिक शिक्षको को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। दरअसल ये सभी शिक्षक फिनलैंड में तीन सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। फिनलैंड जाने से पहले सभी शिक्षकों ने सीएम भगवंत मान के साथ अपने अनुभव भी शेयर किए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज 72 शिक्षकों को तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा गया हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप पंजाब और देश के भविष्य लिख रहे हो, बच्चों के टैलेंट निखारते हो।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये सभी शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में जाएंगे और विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे। जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को भेजा जाना चाहिए। ऐसा पहले खेलों में ही था। ओलंपिक में कम खिलाड़ी और अधिक राजनेता जाते थे। खिलाड़ी इकॉनोमिक क्लास में यात्रा करते थे और राजनेता प्रथम श्रेणी में यात्रा करते थे। उन्हें पदकों की परवाह नहीं थी। वे अपने परिवार के साथ सरकारी खर्चे पर छुट्टियां मनाने वहां गए।
सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को इतना उत्कृष्ट बनाएंगे कि पैरेंट्स के पास अपने बच्चों को निजी स्कूल या सरकार स्कूल में भेजने का विकल्प होगा। अंतर यह होगा कि निजी स्कूलों में पैसे लगेंगे और सरकारी स्कूल फीस मुक्त होंगे।
30 OECD सदस्य देशों में से, स्विटजरलैंड के शिक्षकों को सबसे अधिक वार्षिक वेतन मिलता है, जो औसतन $68,000 (£41,000) है। यह देश में औसत वेतन से अधिक है, जो लगभग $50,000 (£30,000) है। उच्च वेतन वाले शिक्षकों के मामले में स्विटजरलैंड के बाद नीदरलैंड, जर्मनी और बेल्जियम का स्थान आता है। इस सूची में नौवें नंबर फिनलैंड आता है। फिनलैंड में शिक्षकों को वार्षिक वेतन $42.81 मिलता है। जो कि भारतीय मुद्रा में 3,598.75 रुपये है।
ब्राजील में हर एक शिक्षक पर औसतन 32 छात्र हैं, जबकि पुर्तगाल में यह संख्या सिर्फ़ सात है। नॉर्वे और ग्रीस में भी कक्षाएं अपेक्षाकृत छोटी हैं, जबकि शिक्षकों पर सबसे ज़्यादा छात्र होने के मामले में यूके 14वें स्थान पर है। ब्रिटेन में जेम्स शोध से पता चला है कि यदि सरकार फिनलैंड की शैक्षिक दक्षता तक पहुंचना चाहती है तो वह स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या औसतन 13 से बढ़ाकर 16 कर सकती है।
Updated on:
18 Oct 2024 05:23 pm
Published on:
18 Oct 2024 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
