Cellular Operators Association of India: दूरसंचार ऑपरेटरों (COAI) ने राज्य सरकारों से नेटबंदी नहीं करने का आग्रह किया है। ऑपरेटरों का कहना है कि इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैंकिग, सब्सिडी लेन-देन और ऑनलाइन शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण काम भी प्रभावित होते हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकारे कानून व्यवस्था संबंधी मामलों से निपटने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर देती हैं। दूरसंचार विभाग (डीओटी) को लिखे पत्र में दूरसंचार कंपनियों ने बताया कि अप्रैल, 2024 से अब तक 11 दूरसंचार सर्किलों में 3,711 घंटे (154 दिनों के बराबर) से अधिक बार इंटरनेट बंद हुआ है।