
Weather Update
weather update देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली है। लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश मुसाबित बढ़ाने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। इसके कारण 23 जनवरी से एक बार फिर से कड़ी ठंड का कहर शुरू होने की संभावना बन रही है। माना जा रहा है कि देर से सर्दी आने की वजह से फिलहाल अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में आकाश में घने बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 से 27 जनवरी के दौरान दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 25-27 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से छिटपुट बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि 23 से 27 जनवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे पूरब की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 डिग्री था।
Published on:
22 Jan 2023 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
