
Congress appointed observers in Maharashtra and Jharkhand before the assembly election results.
Congress Appointed Observers in Maharashtra and Jharkhand: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों (Elections Result) से पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने राज्य में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नोटिफिकेशन जारी किया। कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और डॉ. जी परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी लेटर में लिखा है, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से चुनाव के बाद की स्थिति पर नजर रखने के लिए महाराष्ट्र और झारखंड जाएंगे।''
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोट डाले गए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट पर और 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। झारखंड में एनडीए और ‘इंडी’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। NDA में भारतीय जनता पार्टी, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं। वहीं, 'इंडी' गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं।
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान हुए थे। दोनों राज्य के चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां मुकाबला महायुति और MVA गठबंधन के बीच है। महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और अजित पवार की NPC शामिल है। जबकि, महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस, शिवसेना (UTB) और एनसीपी (SP) हैं।
Published on:
22 Nov 2024 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
