
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election) के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं मुंबई के अंधेरी पूर्व के चांदीवली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीम खान (Naseem Khan) का एक पोस्टर मकान में भगवान गणेश की तस्वीर के ऊपर चिपका दिया गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीजेपी (BJP) ने वायरल वीडियो के हवाले से कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के गेट पर ऊपर गणपति की तस्वीर और शुभ लाभ लिखा हुआ है। भगवान गणेश की फोटो पर कांग्रेस प्रत्याशी नसीम खान का पोस्टर चिपका दिया। पोस्टर देखने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वीडियो में लोग मराठी में बात करते हुए नजर आ रहे है।
बीजेपी के अमित मालवीय (Amit Malviya) ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने लिखा महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय का अपमान करते हुए चांदीवली में नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा की तस्वीर पर उनका पोस्टर चिपका दिया। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी इस देवता से गहरा भावनात्मक लगाव है। हम सभी ने गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में होने वाले बड़े पैमाने पर उत्सव को देखा है। गणपति बप्पा को अपवित्र करने की यह हरकत पूर्व नियोजित है और इसका उद्देश्य क्षेत्र के मुसलमानों को कांग्रेस को वोट देने का संकेत देना है। मुंबई में विभाजन के बाद सबसे खराब किस्म का वोट जिहाद देखने को मिल रहा है। कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है।
बता दें कि नसीम खान को कांग्रेस ने चांदीवाली से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 2009 से 2019 तक नसीम खान इस सीट से विधायक रह चुके हैं और उनका मुकाबला शिवसेना के मौजूदा विधायक दिलीप लांडे से है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 23 नवंबर को मतदान किया जाएगा।
Updated on:
16 Nov 2024 02:52 pm
Published on:
14 Nov 2024 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
