
Karnataka CM Basavaraj Bommai
karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक में पांच दिन बाद यानी 10 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एडी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं। कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे के बाद से कर्नाटक में सियासत और तेज हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार (Karnataka Congress chief DK Shivakumar) ने सत्ता में आने के बाद पूरे राज्य में हनुमान मंदिर बनाने का वादा किया है। कांग्रेस के यू-टर्न पर बोले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka CM Basavaraj Bommai) ने हमला बोला है। सीएम बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस हताश है, गलतियां करती है और फिर ओवररिएक्ट करती है। उनकी विश्वसनीयता नहीं है।
पहले गलतियां फिर करती है ओवर रिएक्ट
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस हताश है, गलतियां करती है और फिर ओवररिएक्ट करती है। उनकी विश्वसनीयता नहीं है। लोगों द्वारा अपनी गलती पर प्रतिक्रिया देने के ठीक बाद वे कह रहे हैं कि वे हनुमान मंदिर बनाएंगे।
फिल्मी सितारों का सहारा ले रही है कांग्रेस
सीएम बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया फिल्मी सितारों को ला रहे हैं। वे गलतियां करते हैं और फिर स्पष्टीकरण देते हैं। कैमरे की इस दुनिया में वे अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते। पीएम के दौरे से हमें फायदा होगा।
बीजेपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि वरुणा में हमारे पास पहले दिन से भाजपा उम्मीदवार के लिए एक सकारात्मक रिपोर्ट है। हम सर्वेक्षणों से अधिक संख्या की उम्मीद कर रहे हैं। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के खोखले वादों पर भरोसा नहीं है। वह बीजेपी को वोट देकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है।
यह भी पढ़ें- अब बजरंग बली के सहारे कर्नाटक का चुनावी रण, किस पर होगी 'संकटमोचक' की कृपा?
कांग्रेस का यू-टर्न - सत्ता में आए तो बनाएंगे हनुमान मंदिर
कर्नाटक चुनाव में 'बजरंग बली' पर जारी घमासान में कांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो हनुमान मंदिर बनाएंगे। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने गुरुवार को मैसूर में चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस जीतती है तो हम राज्यभर में हनुमान मंदिर बनाएंगे। इसके लिए एक विशेष बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो हनुमान मंदिर के निर्माण और इसकी देखरेख सुनिश्चित करेगा। कांग्रेस के यू-टर्न पर अब बीजेपी हमलावर हो गई है।
Published on:
05 May 2023 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
