19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी के खिलाफ ही साजिश रच रहे कांग्रेसी, पूर्व सलाहकार ने किया बड़ा खुलासा

Congress: कांग्रेस से निष्कासित और कल्कि पीठ के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को प्रियंका गांधी के खिलाफ बताया।

2 min read
Google source verification

कांग्रेस से निष्कासित और कल्कि पीठ के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को प्रियंका गांधी के खिलाफ बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ पार्टी के भीतर एक साजिश हो रही है, जिसका वो शिकार हो रही हैं।

पार्टी का एक धड़ा नहीं चाहता कि प्रियंका संसद पहुंचें

उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “पार्टी का एक बड़ा धरा नहीं चाहता है कि प्रियंका गांधी संसद पहुंचें। इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों प्रियंका गांधी को कांग्रेस से पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “प्रियंका एक काबिल नेता हैं। अब वो कहां से चुनाव लड़ेंगी और कहां से नहीं, यह तो उनका निजी फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोकनी चाहिए, क्योंकि उनके अंदर पीएम मोदी को टक्कर देने की क्षमता है। वो एक काबिल नेता हैं।“

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम?

बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कल्कि पीठ के प्रमुख हैं। वह लंबे समय तक प्रियंका गांधी के सलाहकार रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह यह चुनाव लंबे मार्जिन से हार गए थे। हालांकि इस साल जब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता कांग्रेस ने ठुकराया तो उन्होंने कांग्रेस ने शीर्ष नेत्तृव पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा था।