5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल से Congress के दिग्गज नेता ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Prem Kumar Dhumal: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल से कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जयराम ने 2015 में धूमल पर लगाए गए आरोपों के लिए उनसे माफी मांगी।

2 min read
Google source verification
pkdjr_1.jpg

Jairam Ramesh Meet Prem Kumar Dhumal: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले जयराम रमेश ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। आपको लगेगा कि इस मुलाकात में ऐसी क्या खास बात है कि सियासी गलियारे में इसकी खूब चर्चा हो रही है। तो बता दें कि जयराम और धूमल की मुलाकात हमीरपुर में उनके घर के पास स्थित होटल में हुई। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता जयराम ने पूर्व सीएम धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ लगाए आरोपों पर खेद जताने के लिए दिल्ली से हमीरपुर पहुंचे थे।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल 2015 में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और HPCA के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर धर्मशाला के स्टेडियम को लेकर कई संगीन आरोप लगाए थे। इस पर प्रदेश के पूर्व सीएम धूमल की ओर से शिमला उच्च न्यायालय में जयराम रमेश के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मानहानि का केस डाला गया।

धूमल ने माफी दे दी

अब इस मामले पर जयराम रमेश द्वारा खेद जताने के बाद प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें माफ कर दिया है। अब इस केस को प्रेम कुमार धूमल आगे नहीं चलाएंगे और चार नवंबर को मामले की अगली सुनवाई के दौरान वो केस वापस ले लेंगे। इस मुलाकात को लेकर हिमाचल के पूर्व सीएम धूमल ने कहा, "कांग्रेस नेता जयराम रमेश मुझसे मुलाकात करने यहां आए थे। इस दौरान उनकी ओर से निराधार आरोपों पर खेद प्रकट किया गया। उन्होंने अपनी गलती मानी।"

'सत्य को कोई हरा नहीं सकता'

प्रेम कुमार धूमल आगे बोले , "मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि अब केस आगे नहीं चलाएंगे। अगले महीने चार नवंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। इस दौरान केस वापस ले लूंगा। धर्मशाला के जिस स्टेडियम को लेकर कांग्रेस नेता ने झूठे आरोप लगाए थे, वहां आज विश्व कप के पांच मैच हो रहे हैं। सत्य को कोई हरा नहीं सकता। इसके लिए किसी प्रमाण की जरुरत नहीं है।"