25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल: सुक्खू ने छीना कांग्रेस का सुकून! जानिए CM बनने का कितना रखते हैं दम

कांग्रेस आलाकमान हिमाचल में मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद में जुटे हुए हैं। सीएम की कुर्सी के लिए कई नाम इस रेस में हैं। इनमें से पहले नंबर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू काम नाम आगे चल रहा है। वहीं, सुत्रों से जानकारी मिल रही है कि प्रतिभा सिंह सीएम पद की रेस से बाहर हो गई हैं।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 10, 2022

Congress leaders lobby for Himachal CM post, Sukhvinder Singh Sukhu is first in race

Congress leaders lobby for Himachal CM post, Sukhvinder Singh Sukhu is first in race

हिमाचल कांग्रेस में सीएम का चेहरा चुनने के लिए जो जद्दोजहद चल रही थी वो आज भी जारी है। कांग्रेस को एक तरफ हिमाचल में जहां प्रचंड जीत हासिल हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ उसके सामने सबसे बड़ा संकट ये खड़ा हो गया है कि वो अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाये। सीएम पद के कई दावेदार होने के कारण वहां दुविधा की स्थिति बनती दिख रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों की काफी चर्चा हो रही है। इनमें सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री का नाम सामने आया है। हालांकि इन नामों में से सुखविंदर सिंह सुक्खू की उम्मीदवारी को सबसे दमदार बताया जा रहा है। वहीं,अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रतिभा सिंह सीएम पद की रेस से बाहर हो गई हैं।

चार बर चुने गए विधायक
दरअसल, सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बार प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था। वहीं अब वह चौथी बार विधायक चुने गए हैं, उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन सीट से चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के साथ पिछले 40 सालों से जुड़े हुए हैं। इतने लंबे समय से उनके पार्टी से जुड़े होने के कारण पार्टी के विधायकों का समर्थन भी मिल रहा है। इसके अलावा उनकी हाईकमान और संगठन तक गहरी पहुंच भी है। वहीं जनता के बीच भी उनकी काफी गहरी पकड़ है।

छात्र नेता के रूप में की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे। वह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रह चुके हैं। 1989 से 1995 के बीच वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) अध्यक्ष रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है। लॉ में डिग्री हासिल करने के बाद वह स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स से जुड़ गए थे।

कांग्रेस के विधायकों ने की सुक्खू के सीएम बनने की बात
शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की वन टू वन बैठक में 15 से अधिक विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सीएम पद की रेस में होने के दावों को किया था खारिज
सुक्खू का नाम भले ही सीएम पद के लिए चल रहा हो लेकिन पिछले दिनों उन्होंने एक बयान जारी कर खुद को सीएम पद के रेस में होने के दावों को खारिज किया था। उन्होंने कहा, "मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही, कार्यकर्ता व विधायक हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा। पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं।"

रेस में हैं कई लोगों के नाम, प्रतिभा सिंह रेस से हुईं बाहर
आपको बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में थे। शुक्रवार शाम को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य इकाई के नेताओं से बैठकें की थी। शुक्रवार तक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि प्रतिभा सिंह सीएम पद की रेस से बाहर हो गई हैं।

आज हो सकता है हिमाचल के सीएम के नाम का ऐलान
कांग्रेस विधायक दल की बैठकें लगातार जारी है। सीएम की नाम पर मुहर लगाने के लिए आज दोपहर बाद 4 बजे फिर से कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। इन नामों में से प्रियंका गांधी ही सीएम के लिए किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है। बता दें, आज सुबह से ही शिमला के होटल सिसिल में पार्टी ऑब्जर्वस के पास कांग्रेस विधायकों का आना जाना लगा हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही कांग्रेस पार्टी सीएम के नाम का ऐलान कर देगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस में रार, प्रियंका गांधी निकालेंगी रास्ता, जल्द करेंगी ऐलान