22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress Meeting: ‘थोड़ी और मेहनत करते तो सरकार होती’, कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Congress Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संकेत दिया कि जिलाध्यक्षों समेत अन्य नियुक्तियों में स्थानीय नेताओं की सिफारिशों को तरजीह नहीं दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Mar 2025, 7:29 AM IST

Congress Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में 13 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाध्यक्षों से बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में यदि हम थोड़ी और मेहनत करते तो कांग्रेस 20 से 30 सीटें और जीत सकती थी। यदि ऐसा होता तो आज केंद्र में वैकल्पिक सरकार बैठी होती।

बैठक में हुआ दोतरफा संवाद

बता दें कि कांग्रेस ने संगठन की ‘नींव’ जिला इकाइयों को सशक्त करने की पहल के तहत देश भर के जिलाध्यक्षों की बैठक कर रही है। बैठक में दोतरफा संवाद हुआ और जिलाध्यक्षों ने भी अपनी बात रखी। 

नेताओं की सिफारिशों को नहीं दी जाएगी तरजीह

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संकेत दिया कि जिलाध्यक्षों समेत अन्य नियुक्तियों में स्थानीय नेताओं की सिफारिशों को तरजीह नहीं दी जाएगी। चयन का आधार सबसे सक्षम, प्रतिबद्ध और मेहनत होगा। अन्य राज्यों की बैठक तीन व चार अप्रैल को होगी।

बन रही कार्ययोजना

पार्टी जिलाध्यक्षों की बैठक में जिला इकाइयों को मंडल स्तर तक सक्रिय रखने के साथ आर्थिक मजबूती देने की कार्ययोजना बना रही है। इसके अलावा चुनावों में जीत के लिए सड़कों पर संघर्ष के साथ वोटर लिस्ट की प्रभावी मॉनीटरिंग जरूरी होगी। पार्टी ने माना है कि राज्य स्तर पर चुनाव जीतने के लिए दीर्घकालिक रणनीति की जरूरत है। इसके साथ नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए आरोप, देखें वीडियो...

साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली मीटिंग

पहले चरण की यह मीटिंग लगभग साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली। इस बैठक में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी, तेलंगाना, त्रिपुरा व आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे।

ऐतिहासिक बैठक थी- पवन खेड़ा

बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बैठक थी। जो पहले चरण की बैठक थी। ये सभी बैठकें गुजरात में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन से पहले संपन्न हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की बढ़ रही नजदीकी, बिहार चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक में पड़ेगी दरार!

प्रजेंटेशन से समझाई रणनीति

बैठक में चुनाव अभियान पर शशिकांत सेंथिल, संपत्तियों के रखरखाव पर विजेन्द्र सिंघला, मीडिया पर पवन खेड़ा और सोशल मीडिया पर सुप्रिया श्रीनेत ने जिलाध्यक्षों के सामने प्रजेंटेशन देकर रणनीति समझाई।