5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam: ‘मुगलों ने हिंदुस्तान को आकार दिया, मुझे उनपर गर्व है’, कांग्रेस MP अब्दुल खालिक का विवादित बयान

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक को मुगलों पर गर्व है क्योंकि हिंदुस्तान को आकार उनके अनुसार मुगलों ने दिया था। इसके साथ ही उन्होंने मुगलों द्वारा असम पर किये गए हमले पर भी स्पष्टीकरण दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Aug 30, 2022

Congress MP Abdul Khaliq sparks fresh controversy by saying that he is proud of Mughals

Congress MP Abdul Khaliq sparks fresh controversy by saying that he is proud of Mughals

असम कांग्रेस के नेता अब्दुल खालिक ने मंगलवार को विवादित बयान दे डाला जिसके बाद से वो विवादों में हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें मुगलों पर गर्व है क्योंकि मुगलों ने भारत को रोडमैप दिया है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो हमला किया था असम पर वो एक राजा के तौर पर किया था। तब लड़ाई भारत और असम के बीच थी लेकिन आज असम भारत का अभिन्न अंग है।


कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा, "हिंदुस्तान का पर्सेप्शन मुगलों का शिष्ट है। जो छोटे-छोटे राज्यों में भारत था उसे मुगलों ने हिंदुस्तान का शेप दिया, हिंदुस्तान नाम दिया लेकिन मैं मुगल नहीं है। मैं उनका वंशज नहीं हूँ लेकिन हाँ मुगलों ने हिंदुस्तान को शेप दिया था, उसे हिंदुस्तान नाम दिया था इसलिए मैं गर्व करता हूँ।"

अब्दुल खालिक ने कहा, "भले ही असम पर मुगलों ने हमला किया था। उस समय मुगल हुकूमत में था और वो राजा होने के नाते उसने हमला किया था, ये व्यक्तिगत स्तर पर नहीं था।"


सरायघाट की 1671 की लड़ाई को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि "आज असम देश का हिस्सा है मैं इससे भी इनकार नहीं कर रहा कि हमारी अहोम सेना ने उन्हें बार-बार हराया। उस समय असम एक अलग राज्य था और भारत एक अलग राष्ट्र था। संघर्ष भारत और असम के बीच था। अब, असम भारत का अभिन्न अंग है और आज स्थिति अलग है। मेरे लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दस विधानसभा क्षेत्र हैं। उनमें से सात अहोम साम्राज्य में थे और शेष दूसरे राज्य में थे।" इस बयान पर विवाद बढ़ने पर कांग्रेस सांसद ने सफाई दी है।

यह भी पढ़े- 'नरेंद्र मोदी गोलमाल पीएम', सीएम KCR का सरकार पर निशाना, कहा- 2024 में BJP मुक्त भारत बनाएंगे