2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नरेंद्र मोदी गोलमाल पीएम’, सीएम KCR का सरकार पर निशाना, कहा- 2024 में BJP मुक्त भारत बनाएंगे

KCR on PM Modi: केसीआर ने पीएम मोदी और केंद्र पर जमकर निशाना साधा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी मुक्त भारत के नारे पर जोर दिया और सभी को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने के लिए संकल्प लेने को कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 30 Aug 2022, 12:32 PM IST

CM Telangana KCR Letter to PM Modi for not joining meeting of NITI Aayog

CM Telangana KCR Letter to PM Modi for not joining meeting of NITI Aayog

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। वो पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए देशभ्रमण पर निकले हैं। इस दौरान वो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी को 'गोलमाल पीएम' बताया है और कहा है कि 2024 को आम चुनावों में बीजेपी मुक्त भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं।


एक जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा, 'नरेंद्र मोदी एक गोलमाल पीएम हैं। वो और केंद्र सरकार जो भी कहते हैं वो एक सफेद झूठ है। ये कहते कुछ और करते कुछ हैं।'

इस दौरान केसीआर ने बीजेपी मुक्त भारत के नारे पर जोर दिया। उन्होंने 2024 के लिए अपनी पार्टी का एजेंडा भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा मिले। हमें 2024 में बीजेपी मुक्त भारत बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें इस नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तभी हम इस देश को बचा सकते हैं, नहीं तो इस देश को बचाने की कोई गुंजाइश नहीं है।"

यह भी पढ़े- बिहार में सियासी उलटफेर की आंशका, CM नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से की बात, सभी विधायकों को बुलाया पटना

गौरतलब है कि केसीआर पिछले काफी समय से बीजेपी और केंद्र पर हमलावर हैं और वो खुद को विपक्ष के चेहरे के रूप में पेश करने में जुटे हैं। इसके लिए वो देशभ्रमण कर रहे हैं और तमाम विपक्षी दलों वो दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में कल वो बिहार में नीतीश कुमार से मिलने वाले हैं।