16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सांसद का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-मोदी जी गुस्सा हो जाएंगे इसलिए भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं बोलीं

सिलीगुड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहाकि, ममता बनर्जी और मोदी जी में मो-मो समझ है, जब मोदी जी कहते हैं, भारत 'कांग्रेस मुक्त' है, तो ममता जी भी कहती हैं कि बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए।

2 min read
Google source verification
adhir_ranjan_chowdhury.jpg

कांग्रेस सांसद का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-मोदी जी गुस्सा हो जाएंगे इसलिए भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं बोलीं

राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कठुआ के हीरानगर से की। और 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो जाएगी। पर इस यात्रा पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी आश्चर्यजनक रही है। जब इंतजार के सब्र का बांध टूट गया तो आखिरकार सिलीगुड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहाकि, ममता बनर्जी ने भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं कहा क्योंकि मोदी जी गुस्सा हो जाएंगे। ममता बनर्जी और मोदी जी में मो-मो समझ है, जब मोदी जी कहते हैं, भारत 'कांग्रेस मुक्त' है, तो ममता जी भी कहती हैं कि बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए। जहां एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है तो उनके सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में ‘सागर से पहाड़’ तक की यात्रा का आयोजन किया है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस सहित 21 विरोधी दल के नेताओं को पत्र लिख न्योता भेजा है। पर तृणमूल कांग्रेस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सिलीगुड़ी के बाघाजतिन मैदान में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रंजन चौधरी ने कहा कि, चुनाव में ही सबको उत्तर बंगाल की याद आती है। ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अधीर रंजन ने कहाकि, पिछले 10 साल में उत्तर बंगाल को याद नहीं किया गया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उत्तर बंगाल के विकास को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है।

पश्चिमी बंगाल की जनता को कांग्रेस सांसद ने किया आगाह

अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिमी बंगाल में फिलहाल चल रही भाजपा हवा को लेकर भी आम जनता को आगाह किया। उन्होंने दावा किया कि, विभाजन की राजनीति के बिना भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस नेता ने लोकसभा में पेट्रोल और डीजल की बेलगाम कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को उठाया। बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में कुंतल घोष की गिरफ्तारी पर अधीर ने कहा कि, सरकार के सीधे सहयोग से पैसा लिया और खा लिया. यह डील मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन से चल रही है।

यह भी पढ़े - फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले-शंकराचार्य जी के बाद राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा

यह भी पढ़े - राहुल का बड़ा बयान, वरुण गांधी को लगा सकता हूं गले पर.., वीडियो बताएगा सच्चाई