कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया है कि हरियाणा में कांग्रेस की वापसी हो रही है। हमें विश्वास है कि लोगों ने बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी को चुना है। बीजेपी के 10 साल के कुशासन का अंत किया है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने राहुल गांधी ने जिस तरह से मेहनत की जिस दिन से वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में आए उसी दिन से हरियाणा में कांग्रेस का माहौल बनने लग गया था।