6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress Candidates List: कांग्रेस ने किया महाराष्ट्र-तेलंगाना के उम्मीदवारों का एलान

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों का अंतिम दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस (Congress) ने सोमवार रात एक और सूची जारी की।    

less than 1 minute read
Google source verification
congress_releases_list_of_candidates_lok_sabha_elections_2024_latest_news_update.png

Congress Candidates List Update: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में महाराष्ट्र से अभय काशीनाथ पाटिल को अकोला से और कादियाम काव्या को वारंगल, तेलंगाना से टिकट दिया है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना 4 जून को होगी।

कांग्रेस ने पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने 21 मार्च को तीसरी सूची में 57 नामों को शामिल किया। 23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची में 45 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। पांचवीं सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया।

25 मार्च को छठी सूची में राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया। 26 मार्च को सातवीं सूची में छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा एक उम्मीदवार को एलान किया गया।27 मार्च को आठवीं सूची में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों और 29 मार्च को नौवीं सूची में सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से और दामोदर गुर्जर के राजसमंद से चुनाव लड़ने का एलान किया। कांग्रेस ने अब तक 223 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।