
सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी की एक्स पर शेयर की फोटो
संसद में घटी इस घटना की एक फोटो कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी शांतचित्त भाव के साथ सदन में अपनी जगह पर खड़े हैं जबकि वहां अफरातफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। सुप्रिया श्रीनेत से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे सिर्फ डरो मत कहते नहीं हैं बल्कि करके भी दिखाते हैं।
घटना में शामिल युवकों ने स्प्रे छिड़का
इस घटना में शामिल युवकों ने अपने जूतों में से एक पीले रंग का स्प्रे निकालकर छिड़कना शुरू कर दिया जिसके चलते सदन में भगदड़ सी मच गई थी। इन युवकों को पकड़कर पहले कूटा गया और बाद में सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया था।
22 साल पहले 13 दिसंबर को ही घटी थी आतंकी घटना
संसद की सुरक्षा में 22 साल बाद फिर से सेंध लगाने में आरोपी कामयाब हो गए। वर्ष 2001 में 13 दिसंबर के दिन आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे। 42 मिनट तक गोलीबारी की घटना हुई थी। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार थी।
यह भी पढ़ें - ‘उसे फांसी दे दीजिए...',लोकसभा सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार आरोपी सागर के पिता ने कही ये बात
Published on:
14 Dec 2023 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
