28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने खर्च किए 46.18 करोड़ रुपए फिर भी नहीं जीत पाई एक भी सीट, जानें AAP और BJP का चुनाव खर्च

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 23, 2025

Rahul Gandhi's big allegation of election theft in MP many times

Rahul Gandhi's big allegation of election theft in MP many times (Photo-ANI)

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी से ज्यादा रुपये खर्च करने के बाद भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटे जीती थी। दिल्ली चुनाव 2025 में कांग्रेस ने 2020 की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक पैसे खर्च किए, लेकिन नतीजा विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम जैसा ही रहा।

AAP ने खर्च किए 14.51 करोड़ रुपये

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2025 में 2020 की तुलना में कम पैसे खर्च किए है। दिल्ली चुनाव 2025 में आप ने 14.51 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा 2020 में 21.06 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 

किसमे कितना खर्च किया

आम आदमी पार्टी ने विधासनभा चुनाव प्रचार में 12.12 करोड़ रुपये खर्च किए। मीडिया में प्रचार, फोन कॉल्स, SMS और गूगल पर विज्ञापन देने के लिए AAP ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं 2 करोड़ 39 लाख रुपये प्रत्याशियों पर भी खर्च किए।

16.09 करोड़ का मिला चंदा

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को यह भी बताया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को 16.09 करोड़ रुपये का चंदा भी मिला है। इसके अलावा उसके बैंक में अभी भी 9 करोड़ 96 लाख रुपये पड़े हुए है। 

BJP ने कितना खर्च किया

दिल्ली विधासनभा चुनाव 2025 में हुए खर्च का भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक पूरा ब्यौरा नहीं दिया है। हालांकि पार्टी ने चुनाव आयोग को कुछ जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें अपने प्रत्याशियों को दिए पैसों का हिसाब-किताब दिया है। बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी ने अपने 68 प्रत्याशियों को 25-25 लाख रुपए दिए।

यह भी पढ़ें- क्या है 1991 का भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता, जिसको लेकर BJP बोली- असली देशद्रोही तो कांग्रेस है

कांग्रेस ने खर्च किए 46.18 करोड़ रुपये

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने 46.18 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि 2020 में कांग्रेस ने 27.68 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दिल्ली चुनाव 2025 में ज्यादा खर्च करने के बाद भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। प्रचार अभियान में 40.13 करोड़ और प्रत्याशियों पर 6.05 करोड़ रुपये खर्च किए।