
IPL
IPL की दुनिया में इस समय पैसों की ऐसी बारिश हो रही है, जिसने खेल के कारोबार की तस्वीर ही बदल दी है। हाल ही में हुई दो बड़ी डील्स ने साफ कर दिया है कि टी20 क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक जबरदस्त बिजनेस मॉडल बन चुका है। सबसे बड़ी खबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को लेकर आई। एक बड़े कंसोर्टियम, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर की बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन फंड शामिल हैं, ने इस टीम को करीब 1.8 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। ये कीमत सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यू कितनी तेजी से बढ़ रही है।
दिलचस्प बात ये है कि RCB की कीमत पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। पिछले साल गुजरात टाइटंस को करीब 900 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था, और अब ये नई डील उससे कहीं आगे निकल गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फैंस की जबरदस्त भागीदारी और विज्ञापन बाजार में आईपीएल की पकड़।
इस डील में नई टीम को सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग की टीम भी मिलेगी। यानी अब फ्रेंचाइजी का दायरा और बड़ा हो गया है। वहीं, बेचने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के लिए ये डील किसी सोने की खान से कम नहीं रही। 2008 में जो निवेश किया गया था, उस पर लगभग 16 गुना रिटर्न मिला है। नई जिम्मेदारी भी तय हो गई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के आर्यमान विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
उधर राजस्थान रॉयल्स ने भी कमाल कर दिया। 2008 में सिर्फ 67 मिलियन डॉलर में खरीदी गई ये टीम अब करीब 1.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस बार इसे उद्यमी कल सोमानी ने खरीदा है, जिनके साथ अमेरिका के बड़े बिजनेस परिवार वॉलमार्ट के रॉब वॉल्टन और फोर्ड से जुड़े हैम्प परिवार भी जुड़े हैं। इनकी मौजूदगी NFL जैसी बड़ी लीग्स में पहले से है। अब विदेशी स्पोर्ट्स निवेशक भारतीय क्रिकेट में खुलकर दिलचस्पी ले रहे हैं। आईपीएल अब सिर्फ भारत की लीग नहीं रह गई है। ये ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस का हिस्सा बन चुकी है, जहां हर साल टीमों की कीमत नई ऊंचाइयों को छू रही है। आने वाले समय में ये आंकड़े और चौंकाने वाले हो सकते हैं।
Published on:
25 Mar 2026 01:32 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
IPL 2026
