1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार दूसरे दिन भारत में कोरोना से राहत, 24 घंटे में करीब 27 हजार नए मामले

बीते दिन देश में कोरोना के 26,964 नए कोरोना केस (corona new case) आए और 383 मरीजों की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 34,167 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं और 7,586 एक्टिव (covid-19 active case) केस कम हो गए।

2 min read
Google source verification
भारत में कोरोना

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (covid-19) मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना मामलों (corona in india) में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 26,964 नए कोरोना केस (corona new case) आए और 383 मरीजों की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 34,167 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं और 7,586 एक्टिव (covid-19 active case) केस कम हो गए। फिलहाल देश में 3 लाख 1 हजार 989 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

लगातार दूसरे दिन 30 हजार से कम नए मामले

इन नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों (covid-19 positive) की संख्या कुल 3 करोड़ 35 लाख 31 हजार हो गई है। इनमें से 4 लाख 45 हजार 768 लोगों की मौत (corona death) हो चुकी है। गनीमत यह है कि अब तक 3 करोड़ 27 लाख 83 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं बीते दो दिनों से कोरोना के 30 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 26,115 नए मामले सामने आए थे।

केरल में कोरोना की स्थिति

कोरोना महामारी की तीसरी लहर (third wave of corona) की खबरों के बीच केरल सहित देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते दिन केरल में कोरोना (covid in kerala) के 5,768 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से प्रदेश में 214 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45 लाख 39 हजार 953 हो गई है जबकि मरने वालों की तादाद 23,897 हो गई है। फिलहाल केरल में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1,61,195 है।

यह भी पढ़ें: भारत को अक्टूबर में मिल सकती है सिंगल डोज वैक्सीन की पहली खेप

वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान (corona vaccination) जारी है। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की पहले खेप भारत आ सकती है। इससे देश में टीकाकरण अभियान और तेज होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 21 सितंबर तक देशभर में 82 करोड़ 65 लाख 15 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक करीब 55.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है और रिकवरी रेट 97.75 फीसदी है।

Story Loader