बताया गया कि भारत (corona in india) के साथ साझेदारी में दवा बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) वैक्सीन को भारत में ही अंतिम रूप देगी। इसके बाद अक्टूबर में वैक्सीन की पहले खेप मिल जाएगी। बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन सिंगल डोज (single dose vaccine J&J) वैक्सीन है, पहली खेप में वैक्सीन की 43.5 मिलियन डोज अक्टूबर में मिल सकती है।