13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहारः बोधगया में फूटा कोरोना बम, दलाई लामा के प्रोग्राम में पहुंचे 11 विदेशी मिले पॉजिटिव

Corona in India: बिहार के बोधगया में कोरोना का बम फूटा है। यहां बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 11 विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को एक निजी होटल में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके क्लोज संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

2 min read
Google source verification
corona.jpg

Corona in Bihar: 11 people from abroad found positive in bodh gaya who take part in buddhist guru dalai lama program

Corona in India: पूरी दुनिया कोरोना के नए खतरे से भयभीत है। इस बीच बिहार के बोधगया से डराने वाली खबर सामने आई है। यहां बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 11 विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पहले यह संख्या चार थी, फिर सात हुई और अब 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बोधगया में कोरोना का नया बम फूटने की आशंका जताई जा रही है। मालूम हो कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया प्रवास में हैं। इस महीने के अंत में उनका टीचिंग कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी यहां पहुंच रहे हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने विदेशों से पहुंचे लोग कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं। खास बात यह है कि संक्रमित मिले इन सभी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। हवाई अड्डे पर रैंडम जांच में इसका पता चला है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है।

गया के सिविल सर्जन बोले- सभी होम आइसोलेशन में
गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर रैंडम जांच की गई थी, जिसमें इनकी रिपार्ट पॉजिटिव आई। पर इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सिविल सर्जन के अनुसार संक्रमित लोगों को एक निजी होटल में होम आइसोलने में रखा गया है। पॉजिटिव मिले 11 में से 9 म्यांमार के जबकि इंग्लैंड और बैंकॉक के हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

पांच देशों से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य
मालूम हो कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 जिस तरह से चीन-जापान में कहर बरपा रहा है उसे देखते हुए केंद्र सरकार ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया था। आज पूरे देश में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों का मॉक ड्रिल के जरिए रियलिटी चेक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - देशभर में कोरोना का मॉकड्रिल शुरू, सफदरजंग पहुंच स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा, कही ये बात

बोधगया में दलाई लामा का तीन दिवसीय टीचिंग कार्यक्रम

दूसरी ओर बोधगया में धर्म गुरु दलाई लामा का स्थानीय कालचक्र मैदान में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय टीचिंग (प्रवचन) कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश और विदेश से धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है। लोगों का बोध गया पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की योजना बाहर से आने वाले अधिकांश लोगों के कोरोना जांच की है।

यह भी पढ़ें - देश में बीते 24 घंटे में 196 नए कोरोनावायरस केस मिले, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक