2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 16,051 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 98.33%

कोरोना अपडेट: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,051 नए मामले सामने आए हैं। देश में 206 मरीजों की जान चली गई है। अगर अबतक की कोरोना से कुल मौतों की बात करें तो ये आंकड़ा 5 लाख के पार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 22 Feb 2022, 7:00 AM IST

Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

कोरोना वायरस अपडेट: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 16,051 नए मामले सामने आए हैं, जो कल यानी रविवार के मुकाबले 19.6 फीसदी कम है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख, 38 हजार 524 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 206 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 12 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 2,02,131 रह गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.47 फीसदी रह गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 फीसदी पर आ गया है।

कितने मरीज ठीक हुए:
पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 37 हजार 901 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से दोगुना से भी ज्यादा है। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 21 लाख, 24 हजार, 284 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।



यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन


क्या है संक्रमण दर:

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 1.93 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 2.12 फीसदी रह गई है। अब तक (20 फरवरी) देश में कुल 76.01 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है।पिछले 24 घंटों के अंदर 8,31,087 सैंपल की जांच की गई है।


12-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण:

देश को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और हथियार मिल गया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कोर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax) को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन देश में 12-18 साल के बच्चों को दी जाएगी। कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मासपेशियों के जरिए ही शरीर में पहुंचाया जाएगा और इसकी दूसरी खुराक 28 दिन के भीतर लेनी होगी।



यह भी पढ़ें-Corbevax Vaccine: देश में 12 - 18 साल के बच्चों को लगेगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय