30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corbevax Vaccine: देश में 12 – 18 साल के बच्चों को लगेगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी

Corona Vaccine: देश में कोरोना से लड़ाई में अब एक और वैक्सीन जुड़ गई है। ये वैक्सीन बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12 से 18 आयु वर्ग के लोगों के लिए किया जाएगा। वैक्सीन को डीसीजीआई (DCGI) ने आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 21 Feb 2022, 7:13 PM IST

vaccine.jpeg

Deadline fixed for frontline workers to get booster dose

Corbevax Vaccine: देश को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और हथियार मिल गया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार को बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कोर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax) को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन देश में 12-18 साल के बच्चों को दी जाएगी। कोर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax Vaccine) को मासपेशियों के जरिए ही शरीर में पहुंचाया जाएगा और इसकी दूसरी खुराक 28 दिन के भीतर लेनी होगी।


बायोलॉजिकल ई ने दी जानकारी:

बायोलॉजिकल ई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के कोर्बेवैक्स वैक्सीन को 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य वीके पॉल ने हाल ही में आयोजित एक सम्मेलन में कहा था कि, टीकाकरण की अतिरिक्त जरूरत और इसके लिए और अधिक आबादी को शामिल करने की समीक्षा नियमित तौर पर की जाती है।वहीं भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) पहले ही कोर्बेवैक्स को अपनी मंजूरी 28 दिसंबर को सीमित आधार पर आपात स्थिति के लिए दे चुके हैं। यह भारत में ही कोविड-19 के खिलाफ विकसित आरबीडी आधारित टीका है।



यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन


डीसीजीआई से की गई थी वैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘सीडीएससीओ की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने आवेदन पर विचार विमर्श किया और बायोलॉजिकल ई के कोर्बेवैक्स को 12 से 18 साल से कम उम्र के समूह पर सीमित तौर पर आपात इस्तेमाल की कुछ शर्तों के साथ मंजूरी देने की अनुशंसा की। ’’उन्होंने बताया था कि इस सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए डीसीजीआई को भेजा गया है। ऐसे में डीसीजीआई की तरफ से इस वैक्सीन को हरी झंडी दिखा दी गई है।



यह भी पढ़ें-WHO की चेतावनी, कोरोना के खतरनाक वेरिएंट्स के तेजी से फैलने का ये समय अनुकूल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय