4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Vaccination: 12-14 साल के बच्चों को कोरोना टीका 16 मार्च से- स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

देश में कोरोना वायरस से जंग जारी है। इससे निपटने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को लेकर तारीख तय कर दी गई है। ये जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी है।

2 min read
Google source verification
Corona Vaccination Of 12 to 14 Year Old Begin From March 16 Says Mansukh Mandaviya

Corona Vaccination Of 12 to 14 Year Old Begin From March 16 Says Mansukh Mandaviya

देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccination ) को लेकर बड़ा एलान किया गया है। अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ( Mansukh Mandaviya ) ने खुद ऐलान करते हुए बताया कि देश में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें कि अब तक 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने प्रिकॉशन डोज को लेकर भी बड़ी घोषणा की है।


केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें - Good News Corona: कोरोना से अब डरने की जरूरत नहीं... बताते हैं क्यूं

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब 60 से अधिक उम्र के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। अपने ट्विट में मनसुख मंडाविया ने बच्चों और बुजुर्गों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।


15 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लग रही वैक्सीन

दरअसल मौजूदा समय में देश में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को ही कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष 3 जनवरी से की गई थी। इसके पहले चरण में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है।

लेकिन अब सरकार ने इससे आगे बढ़ाते हुए यानी इसके दूसरे चरण में 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना की टीका लगाने का निर्णय लिया है और बुधवार से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी।

बता दें कि अब स्कूल-कॉलेज आदि देशभर के सभी राज्यों में खोल दिए गए हैं। लिहाजा सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण सुनिश्चत करना चाहती है। इसी के तहत जल्द ही छोटी उम्र के बच्चों को कोरोना की टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल ये ट्रायल स्टेज में हैं।


देश में कोरोना का हाल

देश की बात करें तो कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। वहीं तीसरी लहर भी काफी कमजोर पड़ चुकी है। बीते 24 घंटे में 2,503 मामले सामने आए हैं। जबकि 4,377 लोग ठीक हुए हैं।

वहीं कोरोना के चलते 27 लोगों ने बीते 24 घंटे में अपनी जान गंवाई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 36,168 रह गए हैं। यह 675 दिन में सबसे कम आंकड़ा बताया जा रहा है।

680 दिन में कोरोना के मामले भी सबसे कम मिले हैं। देश में अब तक 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - कम होने लगे कोरोना केस तो प्रिकॉशन डोज लगवाने में पिछड़े हम

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग