4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC का एक और किला ढह गया, BJP ने CM ममता के उम्मीदवार को बुरी तरह हराया, हाथ से निकल गई सबसे खास सीट

Panihati Seat Result 2026: टीएमसी का एक और किला ढह गया है। पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ ने टीएमसी उम्मीदवार को बुरी तरह हराया है।

2 min read
Google source verification
BJP

भारतीय जनता पार्टी का झंडा (Photo - AI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में एक और चर्चित जीत दर्ज हुई है। पानीहाटी सीट पर पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रत्ना देबनाथ ने जीत हासिल कर ली है।

रत्ना देबनाथ ने टीएमसी के तीर्थंकर घोष को काफी अच्छे अंतर से हराया। शुरुआती राउंड से ही उनकी बढ़त बनी रही और आखिर तक यह कायम रही।

पानीहाटी, जो लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, इस बार रत्ना की उम्मीदवारी के चलते पूरी तरह रंग बदल गया।

रेप-मर्डर को लेकर गर्म था क्षेत्र में माहौल

बता दें कि इस सीट पर आरजी कर कांड को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्म था। रत्ना ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा जोरों से उठाया। अब बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक इस जीत पर जश्न मना रहे हैं।

रत्ना देबनाथ की इस जीत को सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि आरजी कर मामले में सरकार के खिलाफ गुस्से का प्रतीक माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी जीत महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर भाजपा को बड़ा संदेश दे रही है।

पानीहाटी में यह नतीजा पूरे राज्य के लिए आश्चर्यजनक रहा क्योंकि यहां टीएमसी की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी। लेकिन इस बार आरजी कर का मुद्दा भारी पड़ गया।

TMC शिविर में इस हार से मायूसी

TMC शिविर में इस हार से मायूसी छाई हुई है। पार्टी के कई स्थानीय नेता मान रहे हैं कि RG Kar मुद्दा उनके लिए भारी पड़ गया। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठा गुस्सा इस सीट पर साफ नजर आया।

भाजपा के लिए यह जीत सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि भावनात्मक और राजनीतिक दोनों मायनों में बड़ी उपलब्धि है। सूत्रों का कहना है कि रत्ना देबनाथ को आगे पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ओवरऑल रिजल्ट

इस सीट की जीत के साथ ही पूरे राज्य में भाजपा की शानदार बढ़त साफ दिख रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 196 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

तृणमूल कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई है। वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन को महज 1-2 सीटें ही मिल पाई हैं। बाकी कुछ सीटों पर गिनती जारी है।