
Corona Cases in India
Corona Cases in India : भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 09 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 959 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। भारत में लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। देश में रविवार को 893 और शनिवार को 871 मरीजों की कोरोना से जान गई थी। अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,66,03,96,227 पहुंच गया।
2 लाख 62 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 9 हजार 918 नए केस सामने आए है। यह रविवार को आए नए मामलों के मुकाबले 10 फीसदी कम हैं। इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628 मरीज रिकवर होने में कामयाब रहे हैं। बीते दिन 959 मरीजों की मौत हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस वक्त 18 लाख 31 हजार 268 मरीज सक्रिय अवस्था में हैं यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर डॉक्टरों के दिशा निर्देशों पर यह होम आइसोलेशन में हैं। देश में एक्टिव केस कुल कोरोना मामलों के 4.43 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटि रेट 17 फीसदी से घटकर 15.77% हो गई है।
यह भी पढ़ें - 'कोरोना' व 'वायरल फीवर' के एक जैसे लक्षण, डॉक्टरों ने बदला इलाज का तरीका
देश में कोरोना से 4 लाख 95 हजार से अधिक मौतें
देशभर में अब तक कोरोना से कुल 4 लाख 95 हजार 050 की जान गई है। देश में कोरोना के कुल मामले 4 करोड़ 13 लाख 02 हजार 440 है। वहीं कुल रिकवरी 3 करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 है।
यह भी पढ़ें - खुशखबर, दो हफ्ते में आधे रह गए कोरोना वायरस एक्टिव मरीज
देश में ये राज्यों में सबसे संक्रमित
देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो सबसे ज्यादा केरल में 51,570 मामले दर्ज किए गए है। इसके बाद कर्नाटक में 28,264 केस, महाराष्ट्र में 22,444, तमिलनाडु में 22,238, आंध्र प्रदेश में 10,310 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22% केस मिले। केरल में अकेले 24.57% केस मिले।
Published on:
31 Jan 2022 12:35 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
