30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus In India: नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, केंद्र का राज्यों को निर्देश, यात्रियों की टेस्टिंग और स्क्रीनिंग पर दें जोर

Coronavirus In India कोविड ने नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्यों से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना औऱ हांगकांग जैसे देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग गंभीरता से लेने को कहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Nov 2021, 12:14 PM IST

Coronavirus In India

Coronavirus In India

नई दिल्ली। कोरोना वयारस ( Coronavirus in india ) का खतरा लगातार बना हुआ है। भले ही तीसरी लहर ने दस्तक ना दी हो, लेकिन अब देश के कई हिस्सों ने ताजा आंकड़े डरा रहे हैं। इस बीच नए वेरिएंट से भी हड़कंप मच गया है। दरअसल कोरोना वायरस का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी हरकत में आ गया है।

नए वेरिएंट से बचाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग से आने-जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग शुरू करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ेँः Covaxin की दोनों डोज सिम्टोमैटिक कोरोना मरीजों पर 50 फीसदी तक असरदार, स्टडी में दावा

नए कोरोनोवायरस वेरिएंट 8.1.1529 के कई मामले दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग में सामने आए हैं। खास बात यह है कि ये वैरिएंट वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है। यही वजह है कि इस वेरिएंट को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

दुनियाभर में इसको लेकर सावधानी बरती जा रही है। यूके ने वेरिएंट पाए जाने वाले करीब 6 देशों से आने वालों की एंट्री को बैन कर दिया है।

वहीं भारत भी इसको लेकर सतर्क हो गया है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इन देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि हाल ही में वीजा प्रतिबंधों में छूट और अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू करने को ध्यान में रखते हुए इसका देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे में हर हाल में इसको लेकर सावधानी बरता होगी।

यह भी पढ़ेँः कोरोना से जंग के बीच धामी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में लागू कोविड प्रतिबंध किए खत्म

बता दें कि अब NCDC के मुताबिक बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) और हांगकांग (1 मामले) में सीओवीआईडी -19 वेरिएंट 8.1.1529 के मामले दर्ज किए गए हैं. इस वेरिएंट के काफी म्यूटेंट होने की आशंका भी जाहिर की गई है।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इसकी वैश्विक उपस्थिति की बात करते हुए इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है। साथ ही कहा है कि भारत को सख्त निगरानी रखने की जरूरत है।