
Coronavirus Updates : बीते 24 घंटों में 524 नए कोरोनावायरस केस, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5,30,781
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,781 है। जबकि रिकॉर्ड दर 98.80 फीसदी पर पहुंच गई है। कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखा राज्यों को पत्र
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को सभी राज्यों को पत्र लिखा। इस पत्र में कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि को रेखांकित किया। साथ ही सभी राज्यों को निर्देश दिया कि, कोविड-9 मामले में सतर्क रहें। और इस पर सख्त कदम उठने के आदेश दिए।
पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि एक चिंताजनक विषय - राजेश भूषण
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है। लेकिन कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि एक चिंताजनक विषय बन गया है। जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।
अभी भी सतर्क रहने की जरूरत - राजेश भूषण
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहाकि, नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के संदर्भ में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। और टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन पर ध्यान देने और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन की आवश्यकता है।
Updated on:
12 Mar 2023, 3:06 PM IST
Published on:
12 Mar 2023, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.