
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 605 नए मामले सामने आए। इस दौरान महामारी से संक्रमित चार मरीजों की मौतें हुईं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चार नई मौतें केरल, कर्नाटक और त्रिपुरा में हुईं। रविवार को, महाराष्ट्र, केरल और जम्मू-कश्मीर से कुल मिलाकर पांच मरीजों की मौत की पुष्टी हुईं थी। इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या रविवार के 4,049 से गिरकर 4,002 हो गई। अब तक, जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,739 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,396 हो गया है।
इस कारण बढ़ता है संक्रमण
हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो गिरते तापमान से हवा में नमी बढ़ जाती है, हवा की गति कम हो जाती है और प्रदूषण में वृद्धि होती है, जिसके वजह कई तरह के खतरनाक संक्रमण जन्म लेते हैं, जो पर्यावरण में घूमते हैं।
यह भी पढ़ें: 2,000 रुपये के नोट को लेकर अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, रिजर्व बैंक ने कही ये बात
जेएन.1 के मामले बढ़े
जेएन.1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि अबतक इस वेरिएंट के कुल 682 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा इस नए वेरिएंट के मामले कर्नाटक से डिटेक्ट हुए हैं। यहां से जेएन.1 के अबतक 199, केरल से 148, महाराष्ट्र से 139, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, राजस्थान से 30, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 21, ओडिशा से तीन, एक तेलंगाना और एक हरियाणा से दो मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: मौसम का ट्रिपल अटैक, कोहरे और शीतलहर की मार के ऑरेंज अलर्ट जारी; इन राज्यों में होगी बारिश
Published on:
08 Jan 2024 08:14 pm
