
CR Patil : लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरण संपन्न हो गए है। तीसरे चरण के लिए सियासी दल अपने चुनाव प्रचार और अन्य तैयारियों में मशगूल है। गुजरात की सभी 26 सीटों पर एक ही दिन तीसरे चरण 7 मई में चुनाव होने वाले है। गुजरात की नवसारी सीट लोकसभा चुनावों की हॉट सीटों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को एक बार फिर नवसारी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस समय भी वे वहां से सांसद हैं। अमित शाह के बाद सीआर पाटिल को गुजरात में सबसे बड़े भाजपा प्रत्याशियों में गिना जा रहा है।
बेहतरीन प्रदेशन को देखते हुए पाटिल को पार्टी ने जुलाई, 2020 में बीजेपी गुजरात प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसका श्रेय पीएम मोदी को तो दिया ही गया था। उस समय मीडिया ने सीआर पाटिल को भी लीडरशिप के लिए काफी सराहा था। पाटिल प्रधानमंत्री मोदी की कोर टीम में शामिल रहे हैं। पाटिल काफी समय तक वाराणसी में प्रधानमंत्री के चुनाव की अहम जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में नवसारी सीट पर सीआर पाटिल जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पाटिल 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले सांसद बने थे। उस चुनाव में सीआर पाटिल को 9,72,739 वोट मिले थे। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश पटेल को 6,89,688 वोटों से पराजित किया था।
सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे खास नेता माने जाते हैं। उनका पूरा नाम चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल है। पाटिल ने सर्वाधिक वोटों से जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया है। 1955 में महाराष्ट्र के जलगांव में जन्मे सीआर पाटिल 1989 में बीजेपी से जुड़े थे। बीजेपी से जुड़ने से पहले पाटिल 1975 के आसपास गुजरात पुलिस की कांस्टेबल की नौकरी छोड़कर एक को-ऑपरेटिव बैंक का संचालन कर रहे थे।
सीआर पाटिल ने लंबे समय से पार्टी के लिए सूरत में काम किया। 2009 में पाटिल को पहला मौका तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। सीआर पाटिल नवसारी से लड़कर पहली बार संसद में पहुंचे। अपने पहले चुनाव में पाटिल को 4 लाख 25 हजार से अधिक वोट मिले। उन्होंने 1.32 मतों के अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार को धनसुख राजपूत को हराया था।
पाटिल गुजरात में बीजेपी के सबसे अमीर राजनेताओं में गिने जाते हैं। गुजरात इलेक्शन वॉच एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक पाटिल के पास 44.6 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है जबकि, उनके ऊपर 5.68 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। वे गुजरात में सबसे अधिक संपत्ति वाले सांसद गिने जाते हैं। उनकी पत्नी का नाम गंगा पाटिल है। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। यह मतदान तीसरे चरण 7 मई को होगा। प्रदेश की कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाना, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी और वलसाड की सीट मतदान होगा।
Published on:
04 May 2024 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
