20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई-बहन के रिश्तें को किया शर्मसार, शख्स ने बहन की हत्या कर कई टुकड़ों में काटा शव, फिर…

हैदराबाद में भाई ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते बहन की हत्या कर शव के टुकड़े कर झील में फेंक दिए। इसके बाद पुलिस में जाकर खुद ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 20, 2026

Hyderabad man killed sister

भाई ने की बहन की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। पहले यह मामला एक महिला के लापता होने का था, लेकिन जांच के दौरान एक भाई द्वारा बहन की हत्या करने का सच सामने आया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले खुद ही अपनी बहन की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े करके उन्हें झील में फेंक दिया। बहन की हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ।

आरोपी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को हुआ शक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 40 वर्षीय लीला देवी कुमावत के रूप में हुई है। लीला देवी 28 फरवरी को अचानक गायब हो गई थीं। उनके भाई पप्पू राम ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शुरू में पुलिस ने इसे सामान्य मिसिंग केस मानकर जांच शुरू की, लेकिन जल्द ही मामले में कई संदेहास्पद बातें सामने आने लगीं, जिससे जांच की दिशा बदल गई। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता पप्पू राम का व्यवहार असामान्य लगा। उसके बयान बार बार बदल रहे थे और कई बातों में विरोधाभास था। इसी आधार पर पुलिस ने उस पर ध्यान केंद्रित किया। कड़ी पूछताछ में मामला खुल गया और सामने आया कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या की थी।

हत्या के बाद शव को कुछ समय तक घर में रखा

पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बहन की हत्या कर दी। यह हत्या अचानक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का हिस्सा थी। आरोपी ने पहले से योजना बना रखी थी कि अपराध के बाद वह कैसे बच निकलेगा। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कुछ समय तक घर में ही रखा। बाद में उसे कार में डालकर माजिदपुर गांव के पास एक झील तक ले जाया गया। वहां उन्होंने आरी की मदद से शव के टुकड़े किए और अलग अलग हिस्सों को झील में फेंक दिया, ताकि सबूत पूरी तरह नष्ट हो जाएं।

प्रॉपर्टी विवाद के चलते दिया घटना के अंजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बेहद क्रूर और अमानवीय थी। आरोपियों ने पूरी कोशिश की कि कोई भी सुराग न मिले, लेकिन उनकी योजना ज्यादा समय तक छिप नहीं सकी। शुरुआत में इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जांच में असली वजह प्रॉपर्टी विवाद निकली। पुलिस के अनुसार, भाई और बहन ने मिलकर एक प्लॉट खरीदा था। लीला देवी अपने हिस्से की मांग कर रही थीं, लेकिन आरोपी उसे देने को तैयार नहीं था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और आखिरकार आरोपी ने पूरी संपत्ति अपने कब्जे में लेने के लिए हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।