6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग बेटी का सालों से रेप कर रहा था पिता, पीड़िता हुई गर्भवती और बच्ची को दिया जन्म

ओडिशा पुलिस ने एक पिता को अपनी दिव्यांग बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 06, 2026

Odisha police

ओडिशा पुलिस। फाइल फोटो- x/Odisha Police

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समाज में भरोसे और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाला यह मामला लोगों को झकझोर रहा है। इस मामले में एक पिता पर अपनी ही 21 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म का शिकार होने के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

पीड़िता के शरीर में बदलाव दिखने से खुला मामला

यह घटना ढेंकानाल जिले के रासोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बेटी की कमजोरी और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। परिवार के भीतर ही यह अपराध होता रहा, जिससे किसी को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के शरीर में बदलाव नजर आने लगे। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। हाल ही में उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हुआ।

आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ढेंकानाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने जानकारी दी कि केस नंबर 85/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय रहाश सेठी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।