
आर्या बल्लवार और उनके पति (फोटो- Genzdigest एक्स पोस्ट)
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी महिला को अपने पिता के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला के मृतक पिता भी पुलिसकर्मी ही थे। दोनों के बीच बेटी के प्रेम संबंध को लेकर विवाद था जिसके बाद महिला ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और उन्हें जहर देकर मार डाला। महिला ने इस घटना को साल 2023 में अंजाम दिया था और तब यह साधारण मौत का मामला माना गया था। लेकिन घटना के तीन साल बाद जांच में सामने आया कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि एक हत्या थी।
पुलिस जांच के अनुसार, 45 वर्षीय पुलिसकर्मी जयंत बल्लावर की बेटी आर्या बल्लावर का रिश्ता आशीष शेडमाके नाम के युवक से था। आशीष पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा था और 2022 से आर्या के साथ रिलेशनशिप में था। जयंत इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। देखते ही देखते यह मामला इतना बिगड़ गया कि आर्या ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटान का फैसला ले लिया। पिता की हत्या करने के लिए आर्या ने अपने 22 वर्षीय चचेरे भाई चैतन्य गेडम से जहर मंगवाया। आर्या ने गेडम को इसके लिए 5 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति से गेडम ने आर्या को जहर खरीद कर दिया।
25 अप्रैल 2023 की सुबह आर्या ने अपने पिता को ड्यूटी पर जाने से पहले मिल्क शेक बनाकर दिया और उसमें जहर मिला दिया। जयंत ने बिना किसी शक के उसे पी लिया और अपने काम के लिए निकल गए। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचने के बाद उन्हें चक्कर आने लगे और वे वहीं गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उस समय इसे अचानक बीमारी मानकर केस बंद कर दिया गया, क्योंकि कोई पोस्टमार्टम नहीं हुआ था और परिवार ने भी कोई संदेह नहीं जताया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब आर्या के पति आशीष ने हाल ही में पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। दोनों की शादी जयंत की मौत के बाद हुई थी, लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में तनाव आ गया। आशीष को पुलिस ट्रेनिंग से अनुशासनहीनता के कारण निकाल दिया गया था और घरेलू विवाद बढ़ते गए। इसी तनाव के बीच उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने अपने पिता की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
28 Mar 2026 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
