28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब PM नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई तो वहां एलन मस्क भी मौजूद थे? भारत सरकार ने दिया जवाब

कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ईरान युद्ध पर फोन बातचीत हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि एलन मस्क भी इस कॉल में शामिल थे, जो दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच निजी व्यक्ति की दुर्लभ उपस्थिति थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Mar 28, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एलन मस्क। (फोटो- AI)

कुछ ही दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क भी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन पर बातचीत में मौजूद थे। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि फोन पर केवल PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ही थे। विदेश मंत्रालय अपने बयान में कहा- हमने यह खबर देखी है।

मंत्रालय ने आगे कहा- 24 मार्च को हुई फोन बातचीत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई थी। जैसा कि पहले भी कहा गया है, इससे पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिला।

ट्रंप के पीएम मोदी से मजबूत संबंध

इससे पहले, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पीएम मोदी के साथ मजबूत संबंध हैं और उन्होंने दोनों नेताओं के बीच हाल ही में हुई बातचीत को सार्थक बताया।

न्यूयॉर्क टाइम्स में की रिपोर्ट में यह टिप्पणी की गई कि ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में मस्क की भागीदारी कोई छोटी बात नहीं है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच एक आम नागरिक दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली बातचीत में हिस्सा ले रहा है। यह बात बेहद असामान्य है।

ट्रंप और मस्क के संबंधों में सुधार का संकेत

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि मस्क की भागीदारी ट्रंप के साथ उनके संबंधों में साफ तौर पर आए सुधार का संकेत है।

पिछले साल गर्मियों में ट्रंप और मस्क के बीच मनमुटाव हुआ था। दोनों के बीच विवाद तब हुआ था ,जब मस्क ने एक सरकारी पद को छोड़ दिया था, जिसमें उन्हें अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के जरिए संघीय कर्मचारियों की संख्या कम करने का काम सौंपा गया था।

हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल की बातचीत से पता चलता है कि मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच संबंध तब से स्थिर हो गए हैं।