27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर चलाने के लिए गोलगप्पे बेचता था 17 साल का मासूम, सिरफिरो ने 10 रुपये के लिए बेरहमी से ली जान

पानीपत में 10 रुपये के मामूली विवाद ने 17 वर्षीय गोलगप्पा विक्रेता की जान ले ली, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 25, 2026

युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिर्फ 10 रुपये के चलते कुछ बदमाशों ने एक गोलगप्पे बेंचने वाले शख्य की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अश्वनी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज 17 साल थी। अश्विन मूल रूप से यूपी के कानपुर के बिलहापुर का रहने वाला था और सिर्फ चार दिन पहले काम के सिलसिले में पानीपत आया था। शुरुआत में अश्विन की मौत के मामले की जांच पूरानी रंजिश के एंगल से की जा रही थी लेकिन जांच के दौरान 10 रुपये के लिए हत्या करने वाली बात का खुलासा हुआ। घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक का परिवार सदमे में है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामाल दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पानीपत पुलिस की सीआईए युनिट ने जल्द ही यह मामला सुलझा लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई थी। घटना की शाम आरोपी अश्विन की रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने आए थे। इसके बाद पैसे देने के समय 10 रुपये को लेकर अश्विन और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए लेकिन यह इस विवाद का अंत नहीं था।

पेट, पसलियों और छाती पर 5 से ज्यादा वार

गोलगप्पे बेचने के बाद रात साढ़े आठ बजे करीब अश्विन कुटानी रोड स्थित गंदे नाले की पुलिया के पास से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक 4-5 लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार करने लगे। इस दौरान अश्विन की पेट, पसलियों और छाती पर 5 से ज्यादा बार चाकू लगा जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी अश्विन को जख्मी हालत में सड़क पर छोड़ मौके से फरार हो गए। इसके बाद इलाके से गुजर रहे लोग अश्विन को अस्पताल लेकर आए और उसके परिवार को मामले की सूचना दी गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद अश्विन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अश्विन का पोस्टमार्टम कार उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया और अश्विन की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।