
युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
Rape By Neighbor: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद देशभर में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है। उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के पिता एक विवाहित पड़ोसी ने अपनी 18 वर्षीय दलित पड़ोसन के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। गर्भावस्था के खुलासे के बाद ही परिवार को इस जघन्य अपराध का पता चला। पीड़िता के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना तीन-चार महीने पुरानी बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता को उसके घर के पास एक सुनसान जगह पर ललचाकर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। डर के मारे लड़की ने शुरू में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसे गर्भ ठहरने का अहसास हुआ, तो तीन महीने बाद उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने पूछताछ की तो बेटी ने रोते हुए बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया, उसकी 18 साल बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है, उसकी मां ने बताया वह गर्भवती है।
आरोपी पिंटू उर्फ अवधेश बाथम एक विवाहित व्यक्ति है, जो तीन बच्चों का पिता है। वह पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखता है, जबकि पीड़िता दलित (अनुसूचित जाति) परिवार से है। दोनों परिवार पड़ोसी हैं और आपस में जान-पहचान थी। घर-आंगन में आना-जाना लगा रहता था। बाथम ने इसी नजदीकी का फायदा उठाकर अपराध को अंजाम दिया। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने कहा, दुष्कर्म के बाद बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो मां ने उससे पूछा यह क्या है, इसपर बच्ची ने बताया कि पड़ोस के अंकल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
पीड़िता के परिवार ने बेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म) और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की, "पीड़ित और आरोपी दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दुष्कर्म के बाद बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, और पुलिस टीमें उसके सुराग तलाश रही हैं। जांच में मेडिकल परीक्षण और अन्य सबूतों का सहारा लिया जा रहा है।
Published on:
15 Sept 2025 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
